बायर्न म्यूनिख ने 122 गोल के नए रिकॉर्ड के साथ जीती बुंडेसलिगा ट्रॉफी

बायर्न म्यूनिख ने 122 गोल के नए रिकॉर्ड के साथ जीती बुंडेसलिगा ट्रॉफी

बायर्न म्यूनिख ने 122 गोल के नए रिकॉर्ड के साथ जीती बुंडेसलिगा ट्रॉफी
Modified Date: May 17, 2026 / 10:36 am IST
Published Date: May 17, 2026 10:36 am IST

म्यूनिख, 17 मई (एपी) बायर्न म्यूनिख ने एक सत्र में सर्वाधिक 122 गोल करने के नए रिकॉर्ड के साथ जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलिगा का खिताब जीता।

हैरी केन की इस सत्र की चौथी हैट्रिक की मदद से बायर्न ने कोलोन पर 5-1 से शानदार जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया। उसकी तरफ से इस मैच में टॉम बिशोफ और निकोलस जैक्सन ने भी गोल किए।

केन ने इस सत्र में 36 गोल किए जो 2020-21 में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के लीग रिकॉर्ड से पांच कम हैं।

बुंडेसलिगा के एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड इससे पहले भी बायर्न के नाम पर ही था। उसने 1971-72 में 101 गोल किए थे। तब फ्रांज बेकेनबॉयर और गेर्ड मुलर जैसे खिलाड़ी उसकी तरफ से खेला करते थे।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में