बीसीसीआई एसीएसयू ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर भिंडर से स्पष्टीकरण मांगा

बीसीसीआई एसीएसयू ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर भिंडर से स्पष्टीकरण मांगा

बीसीसीआई एसीएसयू ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर भिंडर से स्पष्टीकरण मांगा
Modified Date: April 13, 2026 / 08:31 pm IST
Published Date: April 13, 2026 8:31 pm IST

… कुशान सरकार …

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार रोधी और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर से गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन के इस्तेमाल के बारे में 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। भिंडर को युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के साथ स्मार्टफोन का उपयोग करते हुए देखा गया था। पीएमओए (खिलाड़ियों एवं मैच अधिकारियों के क्षेत्र) प्रोटोकॉल में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि टीम मैनेजर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में नहीं। आईपीएल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘एसीएसयू ने राजस्थान रॉयल्स और भिंडर से 24 घंटे के भीतर यह बताने को कहा है कि उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल क्यों किया। जाहिर है, इस बात पर भी विचार किया जाना चाहिए कि कुछ महीने पहले वे ‘वेंटिलेशन सपोर्ट’ पर थे और हो सकता है कि उन्होंने चिकित्सीय कारणों से इसका इस्तेमाल किया हो।’’ भिंडर हालांकि इन विवादों के बीच सोमवार को उप्पल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच के टॉस के दौरान मौजूद थे। बीसीसीआई में एक वर्ग ऐसा भी है जो इस बात से हैरान है कि पीएमओए के संबंध में मानक प्रक्रियाओं के पालन को उनकी स्वास्थ्य स्थिति से क्यों जोड़ा जा रहा है। भिंडर सूर्यवंशी के ‘स्थानीय संरक्षक’ भी हैं और किशोर के करियर से जुड़े फैसलों में उनकी गहरी भूमिका मानी जाती है। भाषा आनन्द सुधीरसुधीर


लेखक के बारे में