बेलारूस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैत्री मैच में भारत को 3-0 से हराया

बेलारूस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैत्री मैच में भारत को 3-0 से हराया

बेलारूस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैत्री मैच में भारत को 3-0 से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: March 27, 2022 12:07 am IST

मनामा, 26 मार्च (भाषा) भारतीय फुटबॉल टीम को शनिवार को यहां अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में बेलारूस के खिलाफ दूसरे हाफ में निराशाजनक खेल के कारण 0-3 से हार गयी।

 भारत को बुधवार को यहां एक अन्य अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में बहरीन से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

फीफा रैंकिंग में भारत से 10 स्थान ऊपर 94वें पायदान पर काबिज बेलारूस के लिए बायको आर्टसेम (48वां मिनट), सालवी आंद्रेई (68वां मिनट) और हरामिका वालेरी (90+2 मिनट) ने गोल किये।

भारत ने पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया और बेलारूस को गोल करने के अधिक मौके नहीं दिये। दूसरे हाफ में टीम के खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी दिखी जिसका फायदा बेलारूस ने उठाया।

भारत के लिए होर्मिपम रुइवा ने इस मैच में पदार्पण किया।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में