यूरो 2020 से पहले कोरोना का टीका लगवायेंगे बेल्जियम के खिलाड़ी

यूरो 2020 से पहले कोरोना का टीका लगवायेंगे बेल्जियम के खिलाड़ी

यूरो 2020 से पहले कोरोना का टीका लगवायेंगे बेल्जियम के खिलाड़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: May 19, 2021 12:19 pm IST

ब्रसेल्स, 19 मई ( एपी ) बेल्जियम के फुटबॉल खिलाड़ी यूरोपीय चैम्पियनशिप से पहले कोरोना का टीका लगवायेंगे । सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

फीफा रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बेल्जियम 11 जून से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में से है ।

स्थानीय मीडिया के अनुसार बेल्जियम के खिलाड़ी जॉनसन एंड जॉनसन का टीका लगवायेंगे जिसकी एक डोज ही काफी है ।

बेल्जियम को पहला मैच 12 जून को रूस से खेलना है। ग्रुप बी में इन दोनों के अलावा डेनमार्क और फिनलैंड भी हैं ।

एपी मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में