इटली को हराकर बेल्जियम यूरो 2022 क्वार्टर फाइनल में

Ads

इटली को हराकर बेल्जियम यूरो 2022 क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - July 19, 2022 / 10:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

मैनचेस्टर, 19 जुलाई (एपी) बेल्जियम ने सोमवार को यहां इटली को 1-0 से हराकर उलटफेर करते हुए पहली बार महिला यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

विजेता टीम की ओर से मैच का एकमात्र गोल टाइन डि केगनी ने 49वें मिनट में किया।

बेल्जियम को इसके बाद पहले ही अंतिम आठ में प्रवेश करते हुए फ्रांस और आइसलैंड के बीच मैच के नतीजे का इंतजार करना पड़ा। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहने के साथ ही बेल्जियम ने अंतिम आठ में जगह बनाई जबकि आइसलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को बेल्जियम की भिड़ंत स्वीडन से होगी।

ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए फ्रांस ने पहले ही नॉकआउट में जगह बना ली थी। टीम शनिवार को गत चैंपियन नीदरलैंड से भिड़ेगी।

एपी

सुधीर

सुधीर