बेलफास्ट, 26 जून (भाषा) आयरलैंड ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में शुक्रवार को नौ विकेट पर 182 रन बनाए।
आयरलैंड की ओर से कप्तान लोर्कान टकरने 36 गेंदों में 50 रन की तेज पारी खेली। वहीं गेरेथ डेलानी ने 32 गेंदों में 49 रन का योगदान दिया।
भारत की ओर से हर्षित राणासबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा महंगे साबित हुए। उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 57 रन दिए।
भारत के लिए अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए।
भाषा आनन्द
आनन्द