मिस्र के खिलाफ मुकाबले में बेल्जियम के डोकू के उपलब्ध रहने की उम्मीद
मिस्र के खिलाफ मुकाबले में बेल्जियम के डोकू के उपलब्ध रहने की उम्मीद
रेनटन (अमेरिक), 11 जून (एपी) बेल्जियम के विंगर जेरेमी डोकू के सोमवार को मिस्र के खिलाफ अपनी टीम के फुटबॉल विश्व कप के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है।
डोकू ने बुधवार को अभ्यास किया जबकि एक दिन पहले वह ट्रेनिंग सत्र बीच में छोड़कर चले गए थे।
बेल्जियम के अखबार ‘एचएलएन’ के अनुसार प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाले 24 साल के डोकू को मंगलवार को खाली स्टेडियम में हुई ट्रेनिंग के दौरान सांस लेने में कुछ दिक्कत हुई थी।
खबर में कहा गया है कि अभ्यास खत्म होने से पहले एहतियात के तौर पर डोकू मेजर लीग सॉकर की टीम सिएटल साउंडर्स की इनडोर ट्रेनिंग सुविधा में चले गए थे।
बुधवार के ट्रेनिंग सत्र में पत्रकारों को आने की स्वीकृति थी और डोकू ने भी इसमें हिस्सा लिया।
विंगर एलेक्सिस सेलेमेकर्स ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि राष्ट्रीय टीम का ट्रेनिंग स्टाफ डोकू को टूर्नामेंट के लिए फिट रख सकता है।
सेलेमेकर्स ने फ्रेंच भाषा में कहा, ‘‘जब जेरेमी मैदान से बाहर जाते हैं तो स्वाभाविक है कि तुरंत सवाल उठते हैं। लेकिन यह कोई गंभीर बात नहीं है।’’
डोकू 2020 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेल्जियम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 42 मैच में सात गोल किए हैं।
सेंटर बैक जेनो डेबस्ट बुधवार के ट्रेनिंग सत्र में शामिल नहीं होने वाले बेल्जियम के एकमात्र प्रमुख खिलाड़ी थे और इसकी उम्मीद भी थी। 22 साल के डेबस्ट मई में पुर्तगाली क्लब स्पोर्टिंग लिस्बन के साथ ट्रेनिंग सत्र के दौरान पैर में चोट लगा बैठे थे और उनके टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में खेलने की संभावना नहीं है।
एपी सुधीर
सुधीर

Facebook


