अपने चौथे विश्वकप में खेलने को तैयार हैं बेल्जियम के स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन

Ads

अपने चौथे विश्वकप में खेलने को तैयार हैं बेल्जियम के स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 09:36 AM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 09:36 AM IST

रेनटन (अमेरिका), 14 जून (एपी) केविन डी ब्रुइन ने अपने शानदार करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन इसके बावजूद बेल्जियम का यह स्टार मिडफील्डर अपने चौथे विश्व कप को किसी भी तरह से हल्के से नहीं ले रहा है।

बेल्जियम के मिस्र के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच से दो दिन पहले 35 वर्षीय डी ब्रुइन ने कहा कि मैनचेस्टर सिटी के लिए प्रीमियर लीग में शानदार खिलाड़ी के रूप में उनके दिनों से बहुत कुछ बदल गया है।

वह पिछले लगभग दो दशक से बेल्जियम के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने अभी तक उसकी तरफ से 119 मैच खेले हैं। अपने करियर के दौरान वह दो बार प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुने गए थे।

डी ब्रुइन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘लगभग 16 साल तक राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के बाद भी टीम में बने रहना मेरे लिए सम्मान की बात है। इसका मतलब है कि मैंने कुछ अच्छा किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि मैं टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहूंगा। मैं बेल्जियम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं लेकिन मैं किसी भी चीज को हल्के से नहीं ले रहा हूं।’’

एपी

पंत

पंत