IND vs PAK Live Streaming: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, जानें कहां और कैसे देखें लाइव?

Ads

IND vs PAK Live Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। जानिए मैच का समय।

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 08:40 AM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 08:54 AM IST

IND vs PAK Live Streaming /Image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला आज खेला जाएगा
  • मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा
  • भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी

IND vs PAK Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है। टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला आज रविवार, 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और कौन से चैनल पर इसका लाइव टेलीकास्ट होगा।

कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK मुकाबला?

टीम इंडिया और पाकिस्तान (IND vs PAK Live Streaming) की महिला टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, टॉस शाम 6:30 बजे होगा। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि पाकिस्तान की अगुवाई फातिमा सना करेंगी। भारत इस मुकाबले में पाक टीम को हराकर टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत करना चाहेगी।

किसका पलड़ा भारी ?

IND vs PAK Live Streaming इंग्लैंड में खेले जाने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें अब पूरी तरह से मैच के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें इंडिया ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ तीन बार ही भारत से जीत पाई है। लिहाजा भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।

कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK Live Streaming) के बीच होने वाले इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी.

पाकिस्तान महिला टीम
फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, अयमान फातिमा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, डायना बेग, गुल फिरोजा, नशरा संधू, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन.

 

ये भी पढ़ें

भारत और पाकिस्तान का महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच कब शुरू होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 जून 2026 को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

IND vs PAK मैच कहां खेला जाएगा?

यह मुकाबला इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देखा जा सकता है।

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी?

फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में किस टीम का रिकॉर्ड बेहतर है?

दोनों टीमों के बीच अब तक 16 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 13 और पाकिस्तान ने 3 मुकाबले जीते हैं। भारत का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी रहा है।