बेथेल और ब्रूक के अर्धशतक, इंग्लैंड ने बनाए सात विकेट पर 184 रन
बेथेल और ब्रूक के अर्धशतक, इंग्लैंड ने बनाए सात विकेट पर 184 रन
मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक (53 रन) और जैकब बेथेल (55 रन) के अर्धशतकों से रविवार को यहां टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में नेपाल के खिलाफ सात विकेट पर 184 रन बनाए।
विल जैक्स ने नाबाद 39 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 26 रन का योगदान दिया।
नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने दो दो विकेट झटके। शेर मल्ला और संदीप लामिचाने ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


