भरत के सुपर 10 और शुभम के ‘हाई फाइव’ से तेलुगु टाइटन्स की लगातार चौथी जीत

Ads

भरत के सुपर 10 और शुभम के ‘हाई फाइव’ से तेलुगु टाइटन्स की लगातार चौथी जीत

  •  
  • Publish Date - October 5, 2025 / 10:28 PM IST,
    Updated On - October 5, 2025 / 10:28 PM IST

चेन्नई, पांच अक्टूबर (भाषा) तेलुगु टाइटन्स ने रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में यूपी योद्धा को 40-35 से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखते हुए चार मैच तक बढ़ा दिया।

भरत हुड्डा ने सुपर 10 लगाकार टाइटन्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया जबकि शुभम शिंदे ने हाई फाइव किया।

कप्तान विजय मलिक ने नौ अंक बनाए और प्रफुल्ल जावरे ने अंतिम चरण में चार अंक की महत्वपूर्ण साझेदारी करके मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द