भुल्लर और बीनू संयुक्त रूप से शीर्ष पर
भुल्लर और बीनू संयुक्त रूप से शीर्ष पर
चंडीगढ़, 11 सितंबर (भाषा) गगनजीत भुल्लर ने बृहस्पतिवार को यहां पहले आईजीपीएल आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन एक अंडर 71 का कार्ड खेलकर बीती रात पहले स्थान पर चले रहे शौर्य बीनू के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया।
भुल्लर (70-71) और बीनू (69-72) दोनों तीन अंडर के स्कोर से संयुक्त रूप से बराबरी पर हैं।
वहीं दो अन्य गोल्फर कपिल कुमार और हरेंद्र सिंह एक अंडर के कुल स्कोर से इनसे दो शॉट पीछे संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


