बिली जीन किंग ने पढ़ाई शुरू करने के 65 साल बाद डिग्री हासिल की

बिली जीन किंग ने पढ़ाई शुरू करने के 65 साल बाद डिग्री हासिल की

बिली जीन किंग ने पढ़ाई शुरू करने के 65 साल बाद डिग्री हासिल की
Modified Date: May 19, 2026 / 10:56 am IST
Published Date: May 19, 2026 10:56 am IST

लॉस एंजिलिस, 19 मई (एपी) बिली जीन किंग ने जश्न मनाते हुए खुशी में अपना दाहिना हाथ उठाया लेकिन यह टेनिस कोर्ट पर एक और जीत की खुशी नहीं थी। इस बार वह अपनी पढ़ाई शुरू करने के 65 साल बाद कॉलेज की डिग्री हासिल करने का जश्न मना रही थीं।

इस 82 वर्षीय दिग्गज ने सोमवार को एक समारोह में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिलिस से इतिहास में कला स्नातक की उपाधि हासिल की।

बिली जीन ने बाद में कहा, ‘‘किसी भी काम को पूरा करने के लिए देर कभी नहीं होती फिर चाहे आपकी उम्र जो भी हो, चाहे आपकी क्षमता जो भी हो, अगर आप कुछ चाहते हैं तो उसके लिए प्रयास करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जितना सोचा था यह मेरे लिए उससे कई अधिक मायने रखता है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं डिग्री हासिल करने में सफल रही।’’

किंग ने दो साल पहले घोषणा की थी कि वह उसी कॉलेज में अपनी डिग्री पूरी करेंगी, जहां शारीरिक शिक्षा भवन के बाहर उनकी कांस्य प्रतिमा लगाई गई है। वह कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने वाली अपने परिवार की पहली सदस्य हैं।

बिली जीन किंग ने 1961 में कॉलेज में दाखिला लिया था। यह वही वर्ष था जब उन्होंने अपना पहला विंबलडन खिताब जीता था। यह खिताब उन्होंने महिला युगल में जीता था। विंबलडन में उन्होंने कुल 20 खिताब जीते।

उन्होंने इसके बाद जल्द ही पढ़ाई छोड़ दी थी। उनके नाम पर ग्रैंड स्लैम में कुल 39 खिताब दर्ज हैं।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में