बोलिविया ने सूरीनाम को हराया, अब मुकाबला इराक से
बोलिविया ने सूरीनाम को हराया, अब मुकाबला इराक से
मॉन्टेरी (मैक्सिको), 27 मार्च (एपी) मोइसेस पानिगुआ और मिगुएल टेरसेरोस ने दूसरे हाफ में सात मिनट के अंतराल में गोल किए जिससे बोलीविया ने गुरुवार को सूरीनाम को 2-1 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के क्वालीफाइंग प्लेऑफ के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना इराक से होगा।
गुरुवार को एक अन्य मैच में स्ट्राइकर बेली कैडामार्टेरी के गोल की मदद से जमैका ने न्यू कैलेडोनिया पर 1-0 से जीत हासिल की और अंतरराष्ट्रीय प्लेऑफ फाइनल में जगह बनाई। उसे विश्व कप में जगह बनाने के लिए अब कांगो का सामना करना होगा।
लियाम वैन गेलडेरेन ने 48वें मिनट में सूरीनाम को बढ़त दिलाई, लेकिन पानिगुआ ने 72वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया और टेरसेरोस ने 79वें मिनट में पेनल्टी किक पर विजयी गोल दागा।
बोलिविया की टीम ने इससे पहले केवल 1994 में अमेरिका में खेले गए विश्व कप में भाग लिया था। सूरीनाम पहली बार क्वालीफाई करने की कोशिश कर रहा था।
एपी
पंत
पंत

Facebook


