बोरूसिया मोनसेंग्लाबाख ने बायर्न म्यूनिख को बराबरी पर रोका

बोरूसिया मोनसेंग्लाबाख ने बायर्न म्यूनिख को बराबरी पर रोका

बोरूसिया मोनसेंग्लाबाख ने बायर्न म्यूनिख को बराबरी पर रोका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: August 28, 2022 1:16 pm IST

बर्लिन, 28 अगस्त (एपी) गोलकीपर यान सोमेर ने रिकॉर्ड 19 गोल बचाए जिससे उनकी टीम बोरूसिया मोनसेंग्लाबाख ने शनिवार को यहां बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में बायर्न म्यूनिख को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।

सोमेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बायर्न को निराश किया। बायर्न ने 33 बार गोल करने का प्रयास किया लेकिन उसे सिर्फ एक बार सफलता मिला जब लेरॉय साने ने 83वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।

सादियो माने के दो गोल आफ साइड करार दिए गए जिससे बायर्न की टीम दबदबा बनाने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर सकी।

इससे पहले मार्कस थुरम ने 43वें मिनट में गोनसेंग्लाबाख को बढ़त दिलाकर घरेलू प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया।

दूसरी तरफ एंथोनी मोडेस्टे के गोल से बोरूसिया डोर्टमंड ने हेर्था बर्लिन को 1-0 से हराया।

एपी सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में