टस्कन ग्रां प्री के के तीसरे अभ्यास में भी बोटास शीर्ष पर रहे

टस्कन ग्रां प्री के के तीसरे अभ्यास में भी बोटास शीर्ष पर रहे

टस्कन ग्रां प्री के के तीसरे अभ्यास में भी बोटास शीर्ष पर रहे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: September 12, 2020 12:17 pm IST

मुगेलो (इटली), 12 सितंबर (एपी) मर्सिडीज के ड्राइवर वालटेरी बोटास ने टस्कन ग्रां प्री फॉर्मूला वन रेस के तीसरे अभ्यास सत्र में शनिवार को सबसे तेज समय निकालते हुए शीर्ष पर रहे। वह इससे पहले के दोनों अभ्यास रेस में भी शीर्ष पर रहे थे।

बोटास ने रेडबुल के मैक्स वर्स्टापेन को महज 0.017 सेकेंड से पछाड़ा जबकि मर्सिडीज के ही मौजूदा चैम्पियन लुइस हैमिल्टन तीसरे स्थान पर रहे।

मौजूदा चैम्पियनशिप तालिका में बोटास से 47 अंक आगे शीर्ष पर काबिज हैमिल्टन ने तीसरे अभ्यास में उन से 0.083 सेकेंड अधिक का समय लिया।

फेरारी की यह 1000वीं फार्मूलस वन रेस होगी जिसके ड्राइवर चार्ल्स लेकर्क सातवें जबकि सेबास्टियन वेटल निराशाजनक 18वें स्थान पर रहे।

एपी आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में