BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Virat Kohli Big Statement: ‘मैं कभी बिना तैयारी के मैदान में नहीं उतरता’ हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात

Virat Kohli Big Statement: ‘मैं कभी बिना तैयारी के मैदान में नहीं उतरता’ हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात

Virat Kohli Big Statement: 'मैं कभी बिना तैयारी के मैदान में नहीं उतरता' हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात / Image: Jio Hotstar

Virat Kohli Big Statement: 'मैं कभी बिना तैयारी के मैदान में नहीं उतरता' हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात / Image: Jio Hotstar

Deepak Dilliwar
Published: 29 Mar 2026 | 10:51 amModified: 29 Mar 2026 | 12:44 pm
HIGHLIGHTS
  1. विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए
  2. RCB ने IPL 2026 के पहले मैच में SRH को 6 विकेट से हराया
  3. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया

बेंगलुरू: Virat Kohli Big Statement सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच में छह विकेट से मिली जीत में 38 गेंद में नाबाद 69 रन बनाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि ब्रेक से उन्हें तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली । जीत के लिये 202 रन के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी ने कोहली के नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल के 26 गेंद में 61 रन की मदद से 15 . 4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाये । कोहली ने मैच के बाद कहा,‘‘ वापिस यहां आकर अच्छा लग रहा है । आखिरी मैच मैने पिछले साल आईपीएल फाइनल खेला था लेकिन हाल ही में वनडे श्रृंखलाओं में जिस तरह से बल्लेबाजी की , उससे मुझे लय हासिल करने में मदद मिली ।’’

मुझे पता है कि मैं लय में हूं: विराट कोहली

Virat Kohli Big Statement अंतरराष्ट्रीय टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली ने कहा ,‘‘ मैं वह शॉट्स नहीं खेल रहा था जो आम तौर पर नहीं खेलता । मुझे पता है कि मैं लय में हूं और मैने फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है तो प्रदर्शन अच्छा ही रहेगा । हमारे पास अच्छी शुरूआत का मौका था और हमने वही किया ।’’ सिर्फ एक ही प्रारूप खेलने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले 15 साल से जिस तरह का कार्यक्रम रहा है और हमने जितनी क्रिकेट खेली है, मेरे लिये तैयारी की कमी की बजाय जरूरत से ज्यादा खेलने की थकान का जोखिम अधिक रहा है । इसलिये इन ब्रेक से तरोताजा होकर लौटने में काफी मदद मिली ।’’

कभी तैयारी के बिना नहीं आता: विराट कोहली

उन्होंने कहा ,‘‘ जब भी मैं खेलने आता हूं तो 120 प्रतिशत देने की कोशिश रहती है । कभी तैयारी के बिना नहीं आता । अतिरिक्त विश्राम से मुझे मानसिक रूप से तरोताजा होने में मदद मिली । अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा होकर खेलते हैं तो टीम के लिये योगदान दे सकते हैं और यही हर खिलाड़ी करना चाहता है ।’’ देवदत्त पडिक्कल की 26 गेंद में 61 रन की पारी को शानदार बताते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ मैं पावरप्ले में आक्रामक खेलना चाहता था लेकिन जब मैने उसे इस तरह खेलते देखा तो उसे अधिक स्ट्राइक देने की कोशिश की । उसने एक बेहतरीन पारी खेलकर मैच सनराइजर्स की जद से बाहर कर दिया ।’’

बेंगलुरु ने 6 विकेट से दर्ज की जीत

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज किया। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 201 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान ईशान किशन ने शानदार 80 रनों की पारी खेली, जबकि अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासन ने 31 रन का योगदान दिया। RCB की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर के बावजूद नियंत्रित रखा।

कोहली-पडिक्कल ने दिलाई आसान जीत201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत शानदार रही। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद रजत पाटीदार ने 31 रनों का योगदान देते हुए मैच को आसानी से RCB के पक्ष में मोड़ दिया। टीम ने महज 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हैदराबाद की गेंदबाजी इस मुकाबले में प्रभावी नहीं रही। डेविड पेन ने 2 विकेट लिए, जबकि जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे को 1-1 सफलता मिली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: विराट कोहली ने कहा कि क्रिकेट से मिले ब्रेक ने उन्हें तरोताजा होकर मैदान पर लौटने में मदद की और वह शानदार लय में हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Virat Kohli Big Statement: Break helped me come back refreshed, I don't play without preparation

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

02 Oct 2026 | 7:30 am