ब्रेंडा ने अंकिता को हराकर आईटीएफ महिला ओपन खिताब जीता

ब्रेंडा ने अंकिता को हराकर आईटीएफ महिला ओपन खिताब जीता

ब्रेंडा ने अंकिता को हराकर आईटीएफ महिला ओपन खिताब जीता
Modified Date: March 12, 2023 / 08:33 pm IST
Published Date: March 12, 2023 8:33 pm IST

बेंगलुरू, 12 मार्च (भाषा) शीर्ष वरीय ब्रेंडा फ्रुहविर्तोवा ने रविवार को यहां भारतीय खिलाड़ी अंकिता रैना को 0-6, 6-4, 6-0 से हराकर आईटीएफ महिला ओपन एकल खिताब अपने नाम किया।

चेक गणराज्य की ब्रेंडा (163 रैंकिंग) ने 40,000 डॉलर की पुरस्कार राशि के टूर्नामेंट के फाइनल में चौथी वरीय अंकिता को दो घंटे 19 मिनट में शिकस्त दी।

पहले सेट में ब्रेंडा ने चार डबल फॉल्ट किये और कई सहज गलतियां कीं।

लेकिन फिर वापसी करते हुए अगले दो सेट अपने नाम किये।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में