ब्रेंटफोर्ड ने पहली बार प्रीमियर लीग में जगह बनायी

ब्रेंटफोर्ड ने पहली बार प्रीमियर लीग में जगह बनायी

ब्रेंटफोर्ड ने पहली बार प्रीमियर लीग में जगह बनायी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: May 30, 2021 5:01 am IST

लंदन, 30 मई (एपी) ब्रेंटफोर्ड ने वेम्बले स्टेडियम में खेले गये चैंपियनशिप प्लेआफ फाइनल में स्वान्सी को 2—0 से हराकर पहली बार इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई किया।

पश्चिम लंदन के इस क्लब ने शुरू में दो गोल दागने के बाद 10 खिलाड़ियों से खेल रहे स्वान्सी को कोई मौका नहीं दिया। वह नोर्विच और वेटफोर्ड के साथ अगले सत्र के लिये प्रीमियर लीग में जगह बनाने वाली तीसरी टीम है। ब्रेंटफोर्ड 1947 से ही शीर्ष प्रतियोगिता में नहीं खेला है।

ब्रेंटफोर्ड की तरफ से चैंपियनशिप के रिकार्ड स्कोरर इवान टोनी ने 10वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। यह उनका इस सत्र में 33वां गोल था।

इसके 10 मिनट बाद ए​मिलियानो मार्कोंडेस ने दूसरा गोल दागकर ब्रेंटफोर्ड को 2—0 से आगे कर दिया। स्वान्सी के मिडफील्डर जय फेलटन को 65वें मिनट लाल कार्ड दिखाया ​गया जिसके बाद टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

ब्रेंटफोर्ड पिछले साल प्लेआफ फाइनल में फुल्हम से हार गया था। स्वान्सी आखिरी बार 2017—18 सत्र में शीर्ष लीग में खेला था।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में