बटलर का अर्धशतक, इंग्लैंड ने भारत को दिया 260 रन का लक्ष्य

Ads

बटलर का अर्धशतक, इंग्लैंड ने भारत को दिया 260 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - July 17, 2022 / 07:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

मैनचेस्टर, 17 जुलाई (भाषा) इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 45.5 ओवर में 259 रन पर सिमट गयी।

इंग्लैंड के लिये कप्तान जोस बटलर (60 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत के लिये आल राउंडर हार्दिक पंड्या ने चार, युजवेंद्र चहल ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट चटकाये।

भाषा नमिता

नमिता