IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के मैच होने वाले हैं शुरू, टीवी में मैच देखने के लिए करना होगा ये काम, यहां जानें डिटेल
how to watch Ind vs Nz Series on tv: सबके मन में इस सीरीज को लेकर सवाल है वह यह है कि टीवी पर इस मैच को कैसे देख सकते हैं। तो चलिए आपके इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं।
Ind vs Nz
how to watch Ind vs Nz Series on tv: नई दिल्ली। यदि टीम इंडिया की बात की जाए तो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के हाथों बहुत बुरी तरह हार मिली थी। जिसके बाद भारत का टी20 चैंपियन बनने का सपना भी टूट गया। अब टीम इंडिया को कीवी टीम के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलना है जो 18 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इसके बाद 3 वनडे मैच भी होने हैं। इस टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई है। तो वहीं वनडे मैचों के लिए शिखर धवन टीम की कप्तानी संभालेंगे। मैचों की सीरीज को ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम पर लाइव देखा जा सकता है। लेकिन जो सबके मन में इस सीरीज को लेकर सवाल है वह यह है कि टीवी पर इस मैच को कैसे देख सकते हैं। तो चलिए आपके इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं।
टी20 सीरीज कब से शुरू हो रही है?
how to watch Ind vs Nz Series on tv: 3 मैचों की टी20 सीरीज 18 नवंबर से शुरू हो रही है. दूसरा मैच 20 जबकि अंतिम मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा।
वनडे सीरीज की शुरुआत कब से?
how to watch Ind vs Nz Series on tv: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 25 नवंबर से शुरू हो रही है. दूसरा मैच 27 और अंतिम मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा।
सीरीज का प्रसारण कहां होगा?
how to watch Ind vs Nz Series on tv: मैच का लाइव प्राइम वीडियो पर होगा. 5 भाषाओं हिंदी, इंग्लिश, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू में फैंस के लिए मैच की कमेंट्री उपलब्ध रहेगी।
मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
how to watch Ind vs Nz Series on tv: मोबाइल पर मैच देखने के लिए प्राइम वीडियो की मेंबरशिप होना जरूरी है। इसके अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। यूजर प्राइम वीडियो एप या उसकी वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करके मैच देख सकते हैं।
टीवी पर कैसे देखा जा सकता है मैच?
how to watch Ind vs Nz Series on tv: इसके लिए भी प्राइम वीडियो की मेंबरशिप जरूरी है। इसके रेट मोबाइल के मुकाबले महंगे हैं। स्मार्ट टीवी पर इंटरनेट के द्वारा मैच का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा सेट-टॉप बॉक्स और स्ट्रीमिंग डिवाइस की मदद से भी टीवी पर मैच देख सकते हैं।
हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कौन-कौन करेगा कमेंट्री?
how to watch Ind vs Nz Series on tv: सीरीज के दौरान हिंदी में जहीर खान, आशीष नेहरा, अजय जडेजा, मोहम्मद कैफ और अजीत आगरकर कमेंट्री करेंगे। वहीं इंग्लिश में रवि शास्त्री, हर्षा भोगले, अंजुम चोपड़ा, साइमन डूल और गौरव कपूर मैच का हाल बताएंगे।
अन्य भाषाओं में कौन कर रहा है कमेंट्री?
how to watch Ind vs Nz Series on tv: तमिल भाषा में डब्ल्यूवी रमन, हेमंग बदानी, एल शिवरामाकृष्णन और एस श्रीराम जबकि कन्नड़ में गुंडप्पा विश्वनाथ, वेदा कृष्णमूर्ति, शंकर प्रसाद, वेंकटेश प्रसाद कमेंट्री करते दिखेंगे। वहीं तेलुगू में वेंकटपति राजू, सुनिता आनंद, सुधीर और विजय मालवेदी पल-पल की खबर बताएंगे।
और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

Facebook


