कनाडा के चार विकेट पर 173 रन
कनाडा के चार विकेट पर 173 रन
चेन्नई, 17 फरवरी (भाषा) युवा बल्लेबाज युवराज समरा के शतक की मदद से कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को यहां टी20 विश्व कप की ग्रुप डी के मैच में चार विकेट पर 173 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
युवराज ने 65 गेंद पर 110 रन बनाए जिसमें 11 चौके और छह छक्के शामिल हैं। उन्होंने कप्तान दिलप्रीत बाजवा (36) के साथ पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब डफी, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जेम्स नीशम ने एक एक विकेट लिया।
न्यूजीलैंड इस मैच में जीत से सुपर आठ में पहुंच जाएगा जबकि कनाडा को अपने पहले दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


