स्पेन को हराकर कनाडा बना एटीपी कप चैम्पियन

स्पेन को हराकर कनाडा बना एटीपी कप चैम्पियन

स्पेन को हराकर कनाडा बना एटीपी कप चैम्पियन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: January 9, 2022 8:52 pm IST

सिडनी, नौ जनवरी (एपी) फेलिक्स अगुर-अलियास्सिमे ने रविवार को स्पेन के खिलाफ एटीपी कप के फाइनल में रॉबर्टो बातिस्ता आगुट को एकल में 7-6, 6-3 से हराकर कनाडा को चैम्पियन बना दिया।

उनकी जीत के साथ ही कनाडा ने स्पेन पर 2-0 की अजेय बढ़त कायम कर ली।

पहले एकल मुकाबले में डेनिस शापोवालोव ने कनाडा को शानदार शुरुआत दिलायी। उन्होंने पाब्लो कारेनो बुस्टा को 6-4, 6-3 से हराया।

अगुर-अलियास्सिमे और शापोवालोक की युगल जोड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल के निर्णायक मुकाबले में गत चैम्पियन रूस की जोड़ी को हराया था।

उन्होंने इसके बार रविवार को दो बार के उपविजेता स्पेन के खिलाफ इस लय को जारी रखा।

एपी आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में