विश्व कप क्वालीफायर से पहले मध्यक्रम को लय में देखना चाहते हैं कैरेबियाई कोच रीफर

विश्व कप क्वालीफायर से पहले मध्यक्रम को लय में देखना चाहते हैं कैरेबियाई कोच रीफर

विश्व कप क्वालीफायर से पहले मध्यक्रम को लय में देखना चाहते हैं कैरेबियाई कोच रीफर
Modified Date: September 29, 2026 / 08:19 pm IST
Published Date: September 29, 2026 8:19 pm IST

गुवाहाटी, 29 सितंबर (भाषा) वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी कोच फ्लॉयड रीफर चाहते हैं कि फरवरी में वनडे विश्व कप क्वालीफायर से पहले उनका मध्यक्रम जिम्मेदारी से खेलकर खोई लय हासिल करे ।

विश्व कप 2027 के लिये सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज टीम लगातार तीसरी बार क्वालीफायर खेलेगी ।

रीफर ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले कहा ,‘‘ अगर 2024 और 2025 में हमारा प्रदर्शन देखें तो बीच के ओवरों में हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक थे । हमने प्रति विकेट औसतन 69 रन बनाये और स्ट्राइक रेट प्रति ओवर छह से अधिक रहा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अलग अलग हालात में अलग तरह का सामंजस्य चाहिये होता है । धीमी, टर्निंग पिचों पर विकेट अधिक गिरेंगे । मध्यक्रम की बल्लेबाजी हमारी चिंता का विषय है जिसमें हमें स्थिरता और निरंतरता की जरूरत है ।’’

वेस्टइंडीज तीन मैचों की श्रृंखला में 0 . 1 से पीछे है ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में