Champions Trophy Prize Money : चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी का हुआ ऐलान.. विजेता टीम पर होगी छप्पर फाड़ पैसों की बारिश, मिलेंगे इतने करोड़ रुपए
Champions Trophy Prize Money : इस टूर्नामेंट के लिए पिछली बार की तुलना में इनामी राशि में 53 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।

Champions Trophy Prize Money | Source : ICC
- 19 फरवरी से पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है।
- इस टूर्नामेंट के लिए पिछली बार की तुलना में इनामी राशि में 53 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।
- इस आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और दुबई में होगा।
नई दिल्ली। Champions Trophy Prize Money : 19 फरवरी से पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। तो वहीं भारत के सभी मैच दुबई में होंगे। वहीं आज आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इनामी राशि का एलान कर दिया है। बता दें कि क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इस टूर्नामेंट के लिए पिछली बार की तुलना में इनामी राशि में 53 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इनामी राशि
चैंपियन को 19.46 करोड़ (2.24 मिलियन US डॉलर) और उपविजेता को 9.72 करोड़ (1.12 मिलियन US डॉलर) रुपए मिलेंगे। वहीं, सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीम को लगभग 4.86 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी की कुल प्राइज मनी 59.93 करोड़ है, जो 2017 में हुई पिछली चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले 53% ज्यादा है। 2017 की कुल प्राइज मनी 28.88 करोड़ रुपए थी।
टीम इंडिया के मैच दुबई में होंगे
इस आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और दुबई में होगा। भारत ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद आईसीसी ने भारत के मैच दुबई में कराने का फैसला किया था। भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। भारत इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप ए में शामिल है जिसमें गत चैंपियन पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश भी मौजूद हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
रिजर्व प्लेयर्स: यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 59.93 करोड़ रुपए है, जो 2017 के मुकाबले 53% अधिक है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Champions Trophy prize money announced. Champion will get Rs 19.46 crore

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm