चानमारी एफसी ने रीयल कश्मीर को हराया

चानमारी एफसी ने रीयल कश्मीर को हराया

चानमारी एफसी ने रीयल कश्मीर को हराया
Modified Date: April 6, 2026 / 10:27 pm IST
Published Date: April 6, 2026 10:27 pm IST

श्रीनगर, छह अप्रैल (भाषा) मार्लन रेंगेल और लालरुआतसांगा के गोल से चानमारी एफसी ने सोमवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग मैच में रीयल कश्मीर एफसी को 2-1 से हरा दिया।

मेजबान टीम के लिए एकमात्र गोल मारियस बेडजुइगी ने किया।

इस जीत से चानमारी एफसी की टीम आठ अंक के साथ तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

रीयल कश्मीर की टीम सात मैच में दो अंक के साथ अंतिम पायदान पर है।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में