पिता के 30 साल पुराने बैरल से ‘गोल्डन शॉट’ लगाया चेनाइ ने
पिता के 30 साल पुराने बैरल से ‘गोल्डन शॉट’ लगाया चेनाइ ने
(अजय मसंद )
नागोया, 30 सितंबर (भाषा) काइनन चेनाई ने भले ही एशियाई खेलों में बुधवार को स्वर्ण पदक जीता हो लेकिन असली स्टार 30 साल पुराना ‘गन बैरल’ था जो उनके पिता और दो बार के राष्ट्रीय ट्रैप चैम्पियन डारियस का था ।
काइनन ने अपने पिता से यह बैरल उधार लिया था और अब यह उनका हो गया है । नीरू ढांडा के साथ ट्रैप मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब इसे लौटाने का उनका कोई इरादा नहीं है ।
उन्होंने हंसते हुए कहा ,‘‘ मैं कुछ समय तक ‘हाई रिब पेराजी गन’ से निशानेबाजी कर रहा था और फिर ठीक पिछले साल मैंने ‘फ्लैट रिब गन’ ली जो असल में मेरे पापा की बैरल थी। मुझे उनकी जानकारी में ही उनकी बैरल लेनी पड़ी।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ हमने बैरल पर कुछ काम किया और मुझे इससे फायदा मिला । यह करीब 30 साल पुरानी बैरल है । मेरे पापा ने इससे दो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीती और अब मैं इसका इस्तेमाल कर रहा हूं । इससे अच्छे नतीजे मिल रहे हैं ।’’
यह पूछने पर कि क्या यह उनका ‘लकी चार्म’ बन गई है , काइनन ने कहा ,‘‘ बिल्कुल और अब मैं इसे बदलने वाला नहीं हूं । मैने उनसे अभी बात नहीं की है लेकिन वह मुझसे कहते रहते हैं कि मेरा बैरल वापिस करो । मुझे नहीं लगता कि अब ऐसा होगा । उन्हें यह वापिस नहीं मिलेगी ।’’
भाषा मोना नमिता
नमिता
लेखक के बारे में
Web Title: पिता के 30 साल पुराने बैरल से ‘गोल्डन शॉट’ लगाया चेनाइ ने
गिल का रिकॉर्ड दोहरा शतक, रोहित का शतक, भारत ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई
30 Sept 2026 | 11:10 pmगिल का दोहरा शतक, रोहित का शतक, भारत ने श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की
30 Sept 2026 | 10:27 pmखबर खेल भारत परिणाम
30 Sept 2026 | 10:12 pmभारत के खिलाफ मैत्री मैच के लिए कोलकाता पहुंचा उरुग्वे
30 Sept 2026 | 9:17 pmरोहित ने वनडे में 12,000 रन पूरे किए और 35वां शतक जड़ा, गिल का 11वां सैकड़ा
30 Sept 2026 | 9:10 pmएसीटी टूर को लेकर नया विवाद, हॉकी इंडिया ने कहा फंड नहीं दिया, तमिलनाडु के खाते कुछ और कह रहे है
30 Sept 2026 | 8:09 pmअनुभवी भारतीय जोड़ियां बाहर, नागल पर टेनिस में पदक का दारोमदार
30 Sept 2026 | 7:50 pmराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एशियाई खेलों में पदक विजेताओं को दी बधाई
30 Sept 2026 | 7:42 pm