चेन्नईयिन एफसी ने गोलकीपर प्रतीक सिंह और डिफेंडर सचू सिबी से करार किया
चेन्नईयिन एफसी ने गोलकीपर प्रतीक सिंह और डिफेंडर सचू सिबी से करार किया
चेन्नई, छह जुलाई (भाषा) चेन्नईयिन एफसी ने गुरुवार को गोलकीपर प्रतीक कुमार सिंह और डिफेंडर सचू सिबी से करार करके आगामी सत्र से पहले टीम के डिफेंस को मजबूत किया।
घरेलू सर्किट में अपनी प्रतिभा का नजारा पेश कर चुके ये दोनों खिलाड़ी पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में खेलते हुए नजर आएंगे।
चंडीगढ़ में जन्में प्रतीक ने रमन विजयन सॉकर स्कूल में फुटबॉल के गुर सीखे और वह युवा स्तर पर एटीके का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 2019 में चेन्नई सिटी एफसी के साथ की और अब तक 15 मैच खेले हैं।
डिफेंडर सिबी ने 2022-23 केरल प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करते हुए केरल यूनाईटेड की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।
सिबी मौजूदा सत्र में चेन्नईयिन से जुड़े वाले तीसरे डिफेंडर हैं। उनसे पहले अंकित मुखर्जी और बिजय छेत्री टीम से जुड़ चुके हैं।
भाषा सुधीर मोना
मोना

Facebook


