चेन्नइयिन एफसी ने विंगर रोमारियो से करार किया

Ads

चेन्नइयिन एफसी ने विंगर रोमारियो से करार किया

  •  
  • Publish Date - June 2, 2022 / 02:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

चेन्नई, दो जून ( भाषा ) इंडियन सुपर लीग में दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी ने गुरूवार को विंगर अलेक्जेंडर रोमारियो जेसुराज के साथ आगामी सत्र के लिये करार किया है ।

ब्राजील के विश्व कप विजेता स्टार रोमारियो के नाम पर अपना नाम पाने वाले 25 वर्ष के डिंडिगुल के खिलाड़ी को आईपीएल के दो सत्र में खेलने का अनुभव है ।

जेसुराज भारत के अंडर 13 खेमे का हिस्सा रहे हैं । उन्होंने सीनियर कैरियर एरोज एफसी के साथ चेन्नई प्रीमियर डिविजन में 17 वर्ष की उम्र में शुरू किया । वह 2017 में चेन्नई सिटी एफसी का हिस्सा बने और आई लीग में पदार्पण किया ।

पिछले आईएसएल सत्र में जेसुराज ने नौ मैच खेलकर एफसी गोवा के लिये दो गोल किये ।

भाषा मोना

मोना