शतरंज ओलंपियाड: भारतीय पुरुषों ने जर्मनी को जबकि महिलाओं ने उज्बेकिस्तान को हराया

शतरंज ओलंपियाड: भारतीय पुरुषों ने जर्मनी को जबकि महिलाओं ने उज्बेकिस्तान को हराया

शतरंज ओलंपियाड: भारतीय पुरुषों ने जर्मनी को जबकि महिलाओं ने उज्बेकिस्तान को हराया
Modified Date: September 25, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: September 25, 2026 10:15 pm IST

समरकंद (उज्बेकिस्तान) 25 सितंबर (भाषा) मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम ने यहां 46वें शतरंज ओलंपियाड के नौवें दौर में जर्मनी पर 2.5-1.5 से जीत दर्ज की जबकि महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से रौंद दिया।

गुकेश खेल के अधिकांश हिस्से में संघर्ष करते रहे लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अलेक्जेंडर डोनचेनकोव को मात दी। इसी नतीजे ने भारतीय पुरुषों के पक्ष में बाजी पलट दी जो जर्मनी के खिलाफ हार की ओर बढ़ते दिख रहे थे।

भारतीय टीम के 15 अंक हो गए हैं और दुनिया के सबसे बड़े शतरंज महोत्सव में दो दौर बाकी रहते पोडियम स्थान की दौड़ में बनी हुई है।

पुरुष वर्ग के अन्य तीन मुकाबले ड्रॉ रहे जिसमें आर प्रज्ञानानंदा ने विंसेंट कीमर के साथ बाजी बराबर की, अर्जुन एरिगेसी ने मैथियास ब्लॉबाम के साथ अंक बांटा और निहाल सरीन ने फ्रेडरिक स्वाने के खिलाफ भी यही नतीजा हासिल किया।

महिला वर्ग में भारतीय महिलाओं के लिए चीजें काफी आसान रहीं क्योंकि दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल ने आसान जीत दर्ज की जबकि कोनेरू हम्पी और साविता श्री को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

चीन की टीम ने अर्मेनियाई महिलाओं पर एक और 3-1 की जीत की बदौलत तालिका में अपनी बढ़त बरकरार रखी। चीन ने कुल 17 अंक कर लिए हैं और अब निकटतम प्रतिद्वंद्वियों पर दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली है जिसमें भारत भी शामिल है।

उज्बेकिस्तान ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी पुरुष टीम के खिलाफ जीत दर्ज करके ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक लगभग पक्का कर लिया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में