वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में प्रसिद्ध, बरार को परखने का मौका मिलेगा : मोर्कल

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में प्रसिद्ध, बरार को परखने का मौका मिलेगा : मोर्कल

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में प्रसिद्ध, बरार को परखने का मौका मिलेगा : मोर्कल
Modified Date: September 25, 2026 / 07:39 pm IST
Published Date: September 25, 2026 7:39 pm IST

तिरूवनंतपुरम, 25 सितंबर (भाषा) भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल चाहते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार जैसे दूसरी जमात के गेंदबाजों को पर्याप्त मौके मिलने चाहिये क्योंकि अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिये अलग अलग भूमिकाओं में मैच अनुभव अहम होगा ।

रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला से पहले मोर्कल ने कहा ,‘‘ अगर पिछले साल को देखें तो हम खिलाड़ियों को मैच अभ्यास देने की कोशिश कर रहे थे ताकि अलग अलग भूमिकाओं में उनके प्रदर्शन को आंका जा सके । इस बार भी ऐसा ही करेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इन गेंदबाजों के लिये मैच अभ्यास बहुत जरूरी है । इस श्रृंखला में भी मैं चाहता हूं कि इन्हें मौके दिये जाये । हम चाहते हैं कि कठिन हालात में खेलने का इनके पास पर्याप्त अनुभव रहे ।’’

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि टीम प्रबंधन बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र में मेडिकल स्टाफ के साथ काम कर रहा है ताकि हर्षित राणा समेत चोट से उबरकर वापसी करने वाले खिलाड़ियों के लिये योजना बना सके ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में