सीआईसी ने स्केटिंग संस्था के खिलाफ शिकायतों का खुलासा नहीं करने पर साइ की खिंचाई की
सीआईसी ने स्केटिंग संस्था के खिलाफ शिकायतों का खुलासा नहीं करने पर साइ की खिंचाई की
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ (आरएसएफआई) के खिलाफ शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की खिंचाई की है।
सीआईसी ने कहा कि यह नहीं माना जा सकता कि यह जानकारी केवल स्केटिंग महासंघ के पास ही उपलब्ध है।
सीआईसी स्केटिंग संस्था के खिलाफ साइ द्वारा की गई कार्रवाई से जुड़े सवालों को आरएसएफआई को स्थानांतरित करने का जिक्र कर रहा था।
सीआईसी ने ने कहा कि साइ अपने आधिकारिक रिकॉर्ड में आने वाले मामलों की जिम्मेदारी महासंघ पर नहीं डाल सकता।
हाल के एक आदेश में सूचना आयुक्त पी आर रमेश ने एक जनहित याचिका की जांच की जिसमें आवेदक ने महासंघ के खिलाफ दी गई शिकायतों पर साइ द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी मांगी थीं।
अपने जवाब में साइ कहा कि शिकायतों पर की गई कार्रवाई से जुड़े सवाल उसके संबंधित डिविजन से जुड़े नहीं थे और उन सवालों को महासंघ को स्थानांतरित कर दिया।
सीआईसी को यह तरीका सही नहीं लगा और उसने कहा कि महासंघ के खिलाफ साइ द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी के बारे में यह नहीं कहा जा सकता कि यह सिर्फ आरएसएफआई के पास ही उपलब्ध है।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


