T20 World Cup 2026: ग्रुप मैच से पहले इस टीम को लगा बड़ा झटका, वर्ल्ड कप से बाहर हुए कप्तान, जानें क्या थी वजह
T20 World Cup 2026: आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 विश्व कप से बाहर हो गए। स्टर्लिंग को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोट लगी थी।

T20 World Cup 2026/Image Credit: IBC24.in
- आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 विश्व कप से बाहर हो गए।
- स्टर्लिंग को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोट लगी थी।
- स्टर्लिंग की जगह सैम टॉपिंग को आयरलैंड की टीम में शामिल किया गया है।
T20 World Cup 2026: कोलंबो: आयरलैंड को ओमान के खिलाफ ग्रुप मैच से पहले करारा झटका लगा जब उसके कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए। स्टर्लिंग को आस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को हुए मैच में एक कैच लेते हुए दाहिने घुटने में चोट लगी थी। (T20 World Cup 2026) इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए तेजी से एक रन लेने के प्रयास में वह चोट और गंभीर हो गई। टी20 विश्व कप इवेंट तकनीकी समिति ने स्टर्लिंग की जगह सैम टॉपिंग को आयरलैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी है।
ओमान से भिड़ेगा आयरलैंड
T20 World Cup 2026: आयरलैंड ग्रुप बी के मैच में शनिवार को ओमान से खेलेगा। टॉपिंग बायें हाथ के (T20 World Cup 2026) सलामी बल्लेबाज हैं जिन्होंने पिछले साल अफगानिस्तान ए के खिलाफ अबुधाबी में आयरलैंड ए के लिये खेला था। आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस निदेशक ग्रीम वेस्ट ने कहा कि स्टर्लिंग का बाहर होना बड़ा झटका है हालांकि टीम को टॉपिंग से काफी उम्मीदें हैं।
स्वदेश लौटेंगे पॉल स्टर्लिंग
T20 World Cup 2026: ग्रीम वेस्ट ने कहा कि,‘‘ आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद पॉल स्टर्लिंग का स्कैन कराया (T20 World Cup 2026) गया जिसमें पता चला कि उनकी चोट गंभीर है और वह टूर्नामेंट आगे नहीं खेल पायेंगे। वह जल्दी ही स्वदेश लौटेंगे। उनकी जगह सैम टॉपिंग को शामिल किया गया है जो चेन्नई में ही नार्दर्न नाइट्स टीम के साथ अभ्यास कर रहा था।’’
इन्हे भी पढ़ें:-
- Ujjain Bypass Rail Line : उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब नहीं होगा ट्रेनों में घंटों इंतजार, रेल मंत्रालय ने दी इस मास्टर प्लान को मंजूरी, सीएम मोहन यादव ने जताया आभार
- Apple Macbook: Apple का बड़ा सरप्राइज! जल्द आ रहा सबसे सस्ता MacBook, कीमत महज इतनी, कि यकीन नहीं होगा!
- Raipur News: राजधानी वासियों के लिए खुशखबरी, 100 करोड़ की लागत से चौड़ी होगी ये सर्विस लेन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Ireland captain Paul Stirling ruled out of T20 World Cup

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm