चोट के कारण सिलिच आस्ट्रेलिया ओपन से बाहर

Ads

चोट के कारण सिलिच आस्ट्रेलिया ओपन से बाहर

  •  
  • Publish Date - January 12, 2023 / 12:17 PM IST,
    Updated On - January 12, 2023 / 12:40 PM IST

मेलबर्न, 12 जनवरी ( एपी ) पूर्व उपविजेता मारिन सिलिच ने घुटने की चोट के कारण आस्ट्रेलिया ओपन से नाम वापिस ले लिया है ।

मेलबर्न में 2018 फाइनल में सिलिच को रोजर फेडरर ने हराया था ।

सिलिच ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया ,‘‘ 2023 की अच्छी शुरूआत नहीं । दुखी हूं कि इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन नहीं खेल सकूंगा लेकिन स्वास्थ्य सर्वोपरि है । अगले साल मिलता हूं मेलबर्न।’’

सिलिच ने भारत में महाराष्ट्र ओपन में भी चोट के कारण क्वार्टर फाइनल से पहले नाम वापिस ले लिया था ।

एपी मोना

मोना