कोलिन्स ने चार्ल्सटन ओपन का खिताब जीता
कोलिन्स ने चार्ल्सटन ओपन का खिताब जीता
चार्ल्सटन (अमेरिका), आठ अप्रैल (एपी) डेनियले कोलिन्स ने रविवार को यहां दारिया कसात्किना को सीधे सेट में हराकर मियामी ओपन के बाद चाल्टर्सटन ओपन टेनिस चैंपियनशिप का भी खिताब जीत लिया।
कोलिन्स ने दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी कसात्किना को 6-2, 6-1 से हराकर लगातार 13वीं जीत दर्ज की जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
कोलिन्स 2013 में सेरेना विलियम्स के बाद पहली खिलाड़ी हैं जिसने मियामी में हार्ड कोर्ट के बाद चार्ल्सटन में क्ले कोर्ट पर भी खिताब जीता हो।
कोलिन्स ने यहां खिताबी जीत के दौरान छह मुकाबले में सिर्फ एक सेट गंवाया।
एपी सुधीर
सुधीर

Facebook


