कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत की झोली में एक और गोल्ड मैडल आ गया है। मंगलवार को हिना सिद्धू ने 25 मीटर पिस्टल में देश के लिए एक और बढ़त हासिल कर ली है। इसके अलावा सचिन चौधरी ने पैरा पॉवरलिफ्टिंग की हैवीवेट कैटेगरी में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया।
इस कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के अब 11 गोल्ड समेत 21 मेडल हो गए हैं। वह मेडल टैली में तीसरे स्थान पर है। वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल में ऑस्ट्रेलिया की एलेना गैलियाबोविच ने सिल्वर और मलेशिया की आलिया सजाना अजाहारी ने ब्रॉन्ज जीता। उधर, भारत की मेन्स और वूमेन्स हॉकी टीमें भी सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं.
हिना ने दूसरी बार जीता गोल्ड
2010, दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स: पेयर्स 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता।
2010, दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स: 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर भी जीता।
2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: 10 मीटर एयर पिस्टल में सातवें स्थान पर रहीं।
8 अप्रैल 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ: 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर जीता।
web team IBC24