Retirement Age Hike 2026 Latest News: कर्मचारियों के हित में प्रदेश की भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का किया ऐलान, अब इस उम्र तक कर सकेंगे नौकरी

Ads

Retirement Age Hike 2026 Latest News: कर्मचारियों के हित में प्रदेश की भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का किया ऐलान, अब इस उम्र तक कर सकेंगे नौकरी

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 10:30 AM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 10:30 AM IST

Retirement Age Hike 2026 Latest News: कर्मचारियों के हित में प्रदेश की भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का किया ऐलान, अब इस उम्र तक कर सकेंगे नौकरी / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • सेवानिवृत्ति आयु 55 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी
  • संविदा कर्मचारियों को अब ग्रेच्युटी (Gratuity) का लाभ मिलेगा
  • बिजली चोरी की सूचना देने वालों को नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी

इंदौर: Retirement Age Hike 2026 Latest News:  बिजली वितरण कंपनी (Electricity distribution company) के लाइन कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कर्मचारियों के हित में अहम फैसला लिया है। साथ ही संविदा आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को भी सौगात मिली है। आयोजित कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

62 वर्ष तक देंगे सेवाएं

Retirement Age Hike 2026 Latest News: दरअसल, मंगलवार को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बोर्ड की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई। साथ ही बिजली वितरण कंपनी के लाइन कर्मचारियों के हित में भी बड़ा फैसला लिया गया। लाइन कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र में बढ़ोतरी (Lineman Retirement Age) की गई। जिसके बाद अब लाइन कर्मचारी 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे। पहले 55 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति होते थे, लेकिन अब सेवानिवृत्ति आयु बढ़ा दी गई।

संविदा कर्मियों को मिलेगा ग्रेच्युटी (Contract Employees Gratuity)

इसके अलावा संविदा आधार पर कार्यरत कार्मिकों के लिए भी इस बैठक में अहम फैसला लिया गया है। संविदा आधार पर कार्यरत कार्मिकों को ग्रेच्युटी प्रदान की जाएगी। विद्युत वितरण कंपनी के बोर्ड के इस फैसले के बाद अब संविदा आधार पर कार्यरत सभी कर्मचारी ग्रेच्युटी के पात्र होंगे।

चोरी की सूचना देने वालों को इनाम

इतना ही नहीं इस बैठक में बिजली चोरी को लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। बिजली कंपनी अब बिजली चोरी की सूचना देने वाले उपभोक्ताओं को भी नकद पुरस्कार दे सकेगी। पोलोग्राउंड स्थित बिजली कंपनी के सभागार में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई। अध्यक्षता मप्र ऊर्जा विभाग के सचिव एवं कंपनी के चेयरमैन विशेष गढ़पाले ने की।

‘वी कनेक्ट’ एप से बिजली चोरी पकड़वाने पर मिलेगा नकद इनाम

बिजली चोरी और अनियमितताएं रोकने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार ‘वी कनेक्ट’ एप के माध्यम से चोरी या अनियमितता की सूचना देने वालों को डीबीटी (DBT) पद्धति से पारितोषिक यानी प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव अनुमोदित हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:-

Retirement Age Hike के तहत लाइन कर्मचारियों की नई रिटायरमेंट उम्र क्या होगी?

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के लाइन कर्मचारी अब 62 वर्ष की आयु तक सेवाएं दे सकेंगे। पहले उनकी सेवानिवृत्ति आयु 55 वर्ष थी।

Retirement Age Hike का फायदा किन कर्मचारियों को मिलेगा?

यह फैसला मुख्य रूप से पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के लाइन कर्मचारियों के लिए लागू किया गया है।

संविदा कर्मचारियों के लिए बोर्ड बैठक में क्या बड़ा फैसला लिया गया?

बोर्ड ने निर्णय लिया है कि अब संविदा आधार पर कार्यरत सभी पात्र कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाएगा।

बिजली चोरी की सूचना देने वालों को कैसे मिलेगा इनाम?

'वी कनेक्ट' ऐप के माध्यम से बिजली चोरी या अनियमितता की सूचना देने वाले उपभोक्ताओं को DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Retirement Age Hike का फैसला कब और कहां हुआ?

यह फैसला मंगलवार को इंदौर स्थित पोलोग्राउंड बिजली कंपनी सभागार में आयोजित पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता ऊर्जा विभाग के सचिव एवं कंपनी के चेयरमैन विशेष गढ़पाले ने की।