Stock Market 26 June 2026: मुहर्रम पर शेयर मार्केट खुलेगा या रहेगा बंद? अगर आज नहीं हुई ट्रेडिंग तो क्या अब सीधे 3 दिन बाद मिलेगा मौका? जानें पूरा सच

Ads

Stock Market 26 June 2026: मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार 26 जून को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन NSE और BSE पर किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं होगी। इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट समेत सभी कारोबार पूरे दिन स्थगित रहेंगे।

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 09:01 AM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 09:01 AM IST

(Stock Market 26 June 2026/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • 26 जून को मुहर्रम के कारण NSE और BSE बंद रहेंगे।
  • शेयर बाजार के सभी प्रमुख सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी।
  • MCX में केवल सुबह का सत्र बंद, शाम को कारोबार शुरू होगा।

नई दिल्ली: Stock Market 26 June 2026: मुहर्रम के अवसर पर आज शुक्रवार 26 जून को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, NDS-RST, ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट समेत सभी सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडर्स को अगले कारोबारी दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। वहीं कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) शाम 5 बजे से 11:30 या 11:55 बजे तक खुला रहने वाला है।

साल 2026 में कितनी छुट्टियां बाकी हैं?

मुहर्रम की छुट्टी के बाद शेयर बाजार की अगली छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर होगी। साल 2026 के लिए शेयर बाजार में कुल 16 छुट्टियां तय की गई हैं। इनमें से 9 छुट्टियां पहले ही बीत चुकी हैं। अब साल के बाकी महीनों में बाजार सात और मौकों पर बंद रहेगा। इनमें गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली बलिप्रतिपदा, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस जैसी प्रमुख छुट्टियां शामिल हैं। 25 दिसंबर को साल का अंतिम एक्सचेंज अवकाश रहेगा।

सप्ताहांत पर पड़ने वाली छुट्टियां

इस साल चार बड़े त्योहार ऐसे हैं जो शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं। इसलिए इन मौकों पर शेयर बाजार को अलग से बंद नहीं किया जाएगा। इनमें महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, स्वतंत्रता दिवस और दिवाली लक्ष्मी पूजन शामिल हैं। चूंकि ये छुट्टियां पहले से ही वीकेंड पर हैं। इसलिए निवेशकों को अतिरिक्त ट्रेडिंग अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा।

कमोडिटी बाजार में रहेगा आंशिक कारोबार

जहां शेयर बाजार पूरे दिन बंद रहेगा। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आंशिक अवकाश रहेगा। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग बंद रहेगी। लेकिन शाम 5 बजे के बाद कमोडिटी बाजार फिर से खुलेगा। इसके बाद रात 11:30 या 11:55 बजे तक कारोबार सामान्य रूप से जारी रहेगा। एमसीएक्स ने भी साल 2026 के लिए कुल 16 ट्रेडिंग हॉलीडे तय किए हैं। जिनमें कुछ पूर्ण और कुछ आंशिक अवकाश शामिल हैं।

गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

छुट्टी से पहले गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी तेजी दर्ज की। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में करीब 0.7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। बाजार में यह मजबूती कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के कारण आई। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 1.7 प्रतिशत गिरकर 72.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बाजार में खरीदारी देखने को मिली।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या मुहर्रम के दिन शेयर बाजार खुला रहेगा?

नहीं, मुहर्रम के अवसर पर NSE और BSE दोनों में पूरे दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी।

किन-किन सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा?

इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, एनडीएस-आरएसटी और ट्राई-पार्टी रेपो समेत सभी सेगमेंट बंद रहेंगे।

मुहर्रम के बाद शेयर बाजार की अगली छुट्टी कब है?

मुहर्रम के बाद अगली छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर होगी।

क्या MCX भी पूरे दिन बंद रहेगा?

नहीं, MCX में केवल सुबह का सत्र बंद रहेगा। शाम 5 बजे के बाद ट्रेडिंग फिर शुरू होगी।