कोरोना प्रभावित वोल्फस्बर्ग जर्मन कप के अंतिम 16 में

कोरोना प्रभावित वोल्फस्बर्ग जर्मन कप के अंतिम 16 में

कोरोना प्रभावित वोल्फस्बर्ग जर्मन कप के अंतिम 16 में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: December 24, 2020 5:40 am IST

वोल्फस्बर्ग ( जर्मनी ), 24 दिसंबर ( एपी ) कोरोना वायरस महामारी के कारण 11 खिलाड़ियों के बाहर होने के बावजूद वोल्फस्बर्ग ने सैंडहॉसेन को 4 . 0 से हराकर जर्मन कप फुटबॉल के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया ।

क्लब के चार खिलाड़ी कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये जाने के कारण बाहर थे जबकि तीन उनके संपर्क में ओने के कारण पृथकवास पर थे । कोच ओलिवर ग्लासनेर ने तीन रिजर्व गोलकीपर को स्थानापन्न खिलाड़ियों में शामिल किया था ।

अन्य मैच में स्टटगार्ट ने फ्रेइबर्ग को 1 . 0 से हराया । अब वह प्रमोशन के साथ बुंडेस्लिगा में जगह बनायेगा ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में