मिल्खा सिंह की स्थिति स्थिर, पत्नी की हालत बिगड़ी, कोरोना संक्रमण का अस्पताल में चल रहा इलाज

मिल्खा सिंह की स्थिति स्थिर, पत्नी की हालत बिगड़ी, कोरोना संक्रमण का अस्पताल में चल रहा इलाज

मिल्खा सिंह की स्थिति स्थिर, पत्नी की हालत बिगड़ी, कोरोना संक्रमण का अस्पताल में चल रहा इलाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 4, 2021 3:23 pm IST

चंडीगढ़: कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है लेकिन उनकी पत्नी और भारत की पूर्व वॉलीबॉल कप्तान निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया जिनका इलाज यहां के पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के आईसीयू में 91 साल की इस पूर्व दिग्गज की स्थिति “बेहतर और पहले अधिक स्थिर” हैं । यहां जारी विज्ञप्ति में पीजीआईएमईआर ने कहा कि मिल्खा सिंह गुरुवार की तुलना में बेहतर हैं। गुरुवार को उन्हें ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में लाया गया था।

Read More: इस्तीफा देने वाले जूनियर डॉक्टरों को देना होगा 10 और 30 लाख रुपए जुर्माना, सरकार ने दिखाए सख्त तेवर

पीजीआईएमईआर के आधिकारिक प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने कहा, ‘‘ उनके चिकित्सीय मानकों के आधार पर उनकी हालत कल की तुलना में आज बेहतर और स्थिर है।’’ कुमार ने कहा कि पीजीआईएमईआर में तीन डॉक्टरों की टीम मिल्खा सिंह की कड़ी निगरानी कर रही है । मिल्खा की 82 वर्षीय पत्नी निर्मल फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में है और उनकी हालत खराब हो गई है ।

Read More: रायपुर में तेज बारिश के चलते गिरा बिल्डिंग का आधा हिस्सा, मलबे में दबा युवक, राहत और बचाव कार्य जारी

अस्पताल ने कहा ,‘‘ निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है और आक्सीजन की जरूरत बढ गई है । ’’ इससे पहले दिन में, मिल्खा के बेटे जीव मिल्खा सिंह ने भी कहा कि उनके पिता की स्थिति स्थिर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया किया, जिन्होंने फोन कर के मिल्खा सिंह की स्थिति का जायजा लिया था। जीव ने ट्वीट में लिखा, ‘‘ अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर फोन पर मेरे पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। ’’ मोदी ने शुक्रवार को मिल्खा से बात की और उम्मीद जताई कि प्रतिष्ठित पूर्व एथलीट ‘तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को आशीर्वाद और प्रेरित करने’ के लिए जल्द ही वापस आएंगे।

Read More: विश्व पर्यावरण दिवस: पृथ्वी और पर्यावरण पर बढ़ती चुनौती, जिम्मेदार कौन? पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू

मिल्खा को रविवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। वह इसके बाद घर में भी ऑक्सीजन की मदद पर थे। मशहूर गोल्फर जीव 22 मई को दुबई से चंडीगढ़ के आ गये थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी है। मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपत्ति उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया। एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गये थे।

Read More: रात 8 बजे तक खुलेगी अंग्रेजी शराब दुकान, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"