T20 World Cup पर कोरोना वायरस का खतरा, संभावना के बीच BCCI के अधिकारी ने दिया ये जवाब
T20 World Cup पर कोरोना वायरस का खतरा, संभावना के बीच BCCI के अधिकारी ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते एक के बाद एक कई बड़े आयोजन स्थगित हुए हैं। इस बीच साल के आखिर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर अब संभावना बन रही है कि मैच होगा या नहीं। इसे लेकर हुई एक मीटिंग में कोई स्थिति साफ नहीं हुई। वहीं बीसीसीआई का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होना वाला ये टी20 वर्ल्ड कप आयोजित नहीं होगा।
Read More News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज भी कई जगहों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना
आपको बता दें कि कोरोना पूरी दुनिया में फैल चुका है। इस पर काबू पाने लिए इस समय लॉकडाउन लगाया गया है। बावजूद नए मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। पूरा देश इस समय एकजुट होकर कोरोना के संकट से उबरने की कोशिश में लगा हुआ है। लेकिन ये कहा जाना बेहद ही मुश्किल है कि यह समस्या कब खत्म होगी।
Read More News: एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने चैलेंज किया एक्सेप्ट, गेंदा फूल गाने पर दी सिजलिंग परफॉर्मेंस, वीडियो वायरल
इस बीच टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर भी स्थितियां साफ नहीं हो पाई है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि “ईमानदारी से कहूं तो टी20 वर्ल्ड कप का अक्टूबर में शुरू होना संभव नहीं लगता और इस समय एक जगह इतने लोगों को इकट्ठा होना आसान काम नहीं है। मेरे मानना है कि इसके बारे में सोचिए।”
Read More News: लेखिका अरुंधति राय के खिलाफ 15 थानों में शिकायत, पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी का आरोप
आगे कहा कि इस स्तर पर आप नहीं जानते कि विदेश यात्रा कब सुरक्षित होगी। कोई कह रहा है जून, कोई कह रहा है अभी संभव नहीं हैं। एक बार जब यात्रा से पांबदी हट जाती है, तो यात्रा के प्रभाव का अध्ययन करना समझदारी होगी कि क्या कोरोनो वायरस नियंत्रित रहता है या नहीं। फिलहाल तमाम सवालों और स्थितियों पर चर्चा होने के बाद ही आयोजन को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल करेंगे केंद्र से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग, मजदूरों की घर वापसी के लिए किए जाएं जरुरी इंतजाम

Facebook


