स्पेन को हराकर क्रोएशिया डेविस कप के सेमीफाइनल में

Ads

स्पेन को हराकर क्रोएशिया डेविस कप के सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - November 24, 2022 / 10:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

मलागा, 24 नवंबर (एपी) अनुभवी खिलाड़ी मारिन सिलिच ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए तीन घंटे तक चले मुकाबले में स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्टा को पराजित करके क्रोएशिया को डेविस कप टेनिस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचाया।

सिलिच ने पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में वापसी की लेकिन निर्णायक सेट के टाईब्रेकर में एक समय वह 1-4 से पीछे चल रहे थे।

सिलिच ने यहीं पर अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और 5-7, 6-3, 7-6 (5) से जीत दर्ज करके क्रोएशिया को स्पेन पर 2-0 की अजेय बढ़त दिलाई। यह मैच तीन घंटे और 13 मिनट तक चला।

इससे पहले बोर्ना कोरिच ने पहले एकल मैच में रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट को 6-4, 7-6 (4) से उलटफेर का शिकार बनाकर क्रोएशिया को बढ़त दिलाई थी।

क्रोएशिया की डेविस कप में स्पेन पर यह पहली जीत है। सेमी फाइनल में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

एपी पंत

पंत