सीएसके ने म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया

सीएसके ने म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया

सीएसके ने म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया
Modified Date: April 23, 2026 / 04:20 pm IST
Published Date: April 23, 2026 4:20 pm IST

चेन्नई, 23 अप्रैल (भाषा) आयुष म्हात्रे के चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बचे हुए सत्र से बाहर होने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बृहस्पतिवार को उनकी जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया।

भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान म्हात्रे ने सीएसके के लिए इस सत्र में शानदार शुरुआत की थी, उन्होंने छह मैच में दो अर्धशतक बनाए लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।

मधवाल 30 लाख रुपये में सीएसके से जुड़े हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इस सत्र की शुरुआत में सीएसके के ट्रायल्स में शामिल हुए उत्तराखंड के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 17 आईपीएल मैच खेले हैं और 23 विकेट लिए हैं।

बत्तीस वर्षीय इस खिलाड़ी के नाम पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अपने पहले ही सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पांच रन देकर पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में