यूरोपीयन ओपन गोल्फ में दर्शकों की वापसी, डेटरे ने बनायी बढ़त

यूरोपीयन ओपन गोल्फ में दर्शकों की वापसी, डेटरे ने बनायी बढ़त

यूरोपीयन ओपन गोल्फ में दर्शकों की वापसी, डेटरे ने बनायी बढ़त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 6, 2021 11:09 am IST

हैम्बर्ग, छह जून (एपी) कोरोना वायरस के घटते मामलों के कारण यूरोपीयन ओपन गोल्फ प्रतियोगता में 2019 के बाद पहली बार सीमित संख्या में दर्शकों को आने की मंजूरी दी गयी, जहां पहले दिन के खेल के बाद थॉमस डेटरे चार अंडर 68 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

यहां के ईगल गोल्फ कोर्सेज पर खेले जा रहे प्रतियोगिता के लिए 2000 दर्शकों को आने की अनुमति है।

टूर्नामेंट को गुरूवार को शुरू होना था लेकिन इसे दो दिनों के लिए टाल दिया गया और मुकाबला 72 की जगह 54 होल का कर दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि ब्रिटेन से आये खिलाड़ियों को जर्मनी की परिस्थितियों और कोरोना वायरस के कारण लागू प्रतिबंधों से सामंजस्य बैठने का मौका मिल सके।

बेल्जियम के डेटरे ने पहले दौर के बाद स्वीडन के एलेक्जेंडर ब्योर्क, इंग्लैंड के एशले चेस्टर्स, स्कॉटलैंड के डेविड लॉ और चीन के वू आशुन पर एक शॉट की बढ़त कायम की है।

एपी आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में