डीडीसीए के निदेशक विकास कात्याल वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम के मैनेजर

डीडीसीए के निदेशक विकास कात्याल वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम के मैनेजर

डीडीसीए के निदेशक विकास कात्याल वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम के मैनेजर
Modified Date: September 23, 2026 / 06:24 pm IST
Published Date: September 23, 2026 6:24 pm IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक विकास कात्याल को बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर की सीरीज के लिए भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज और उसके बाद पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से होगी।

तीन वनडे मैच 27 सितंबर, 30 सितंबर और तीन अक्टूबर को क्रमश: तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और मुल्लनपुर में खेले जाएंगे।

पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 6, 9, 11, 14 और 17 अक्टूबर को क्रमश: लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में