डीडीसीए ने क्लबों और खिलाड़ियों को 1.43 करोड़ रुपये के पुरस्कार राशि वितरित किये

Ads

डीडीसीए ने क्लबों और खिलाड़ियों को 1.43 करोड़ रुपये के पुरस्कार राशि वितरित किये

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 05:03 PM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 05:03 PM IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने यहां आयोजित अपने वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में क्लबों और खिलाड़ियों को कुल 1.43 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।

डीडीसीए ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 2025-26 सत्र के लिए सभी श्रेणियों में पुरस्कार राशि में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संघ ने महिला टी20 लीग में भाग लेने वाले सभी क्लबों के लिए भी पुरस्कार राशि शुरू की है। लीग के 10 समूहों में से प्रत्येक के विजेता को दो लाख रुपये, जबकि उपविजेता को 1.75 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

समारोह में डीडीसीए लीग 40 ओवर टूर्नामेंट, पुरुष टी20 लीग और ‘हॉट वेदर टूर्नामेंट’ के विजेताओं, उपविजेताओं तथा शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम के दौरान 2025-26 सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया।

डीडीसीए ने यहां जारी विज्ञप्ति मे कहा, ‘‘ महिला क्रिकेट को सम्मान देना और महिला टी20 लीग में भाग लेने वाले क्लबों के लिए पुरस्कार राशि शुरू करना दिल्ली की महिला क्रिकेटरों के लिए अधिक अवसर पैदा करने की दिशा में संघ के प्रयासों को और मजबूत करता है।’’

भाषा

आनन्द मोना

मोना