दीक्षा स्कॉटलैंड में संयुक्त 16वें स्थान पर रहीं
दीक्षा स्कॉटलैंड में संयुक्त 16वें स्थान पर रहीं
डुनडोनाल्ड लिंक्स (स्कॉटलैंड), 27 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर अंतिम दौर में एक ओवर 73 के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ यहां महिला स्कॉटिश ओपन में संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर रहीं।
दीक्षा की नजरें शीर्ष 10 में जगह बनाने पर टिकीं थी लेकिन दो ओवर 290 के कुल स्कोर से वह ऐसा करने में नाकाम रहीं।
इससे पहले भारत की प्रणवी उर्स और अवनि प्रशांत कट हासिल करने में नाकाम रहे।
कोरिया की जेनी शिन ने 10 साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया। उन्होंने दो शॉट के अंतर से खिताब अपने नाम किया।
भाषा सुधीर मोना
मोना

Facebook


