गत चैम्पियन ज्योति बाहर, चितिका और गणेश क्वार्टर फाइनल में

गत चैम्पियन ज्योति बाहर, चितिका और गणेश क्वार्टर फाइनल में

गत चैम्पियन ज्योति बाहर, चितिका और गणेश क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: September 28, 2026 / 04:09 pm IST
Published Date: September 28, 2026 4:09 pm IST

नागोया, 28 सितंबर (भाषा) मौजूदा चैम्पियन ज्योति सुरेखा दक्षिण कोरिया की 14 वर्ष की कांग योनसियो से हारकर बाहर हो गई जबकि पदार्पण कर रही चिकिता तानीपर्थी और गणेश मणिरत्नम एशियाई खेलों की कंपाउंड महिला और पुरूष तीरंदाजी में अपने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।

हांगझोउ में पिछले एशियाई खेलों में व्यक्तिगत , महिला टीम और मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली ज्योति ने प्री क्वार्टर फाइनल में 146 स्कोर किया जबकि यांग ने परफेक्ट 150 स्कोर बनाया ।

इससे पहले ज्योति ने कजाखस्तान की एडेल जेशेनिबनोवा को 148 . 145 से हराया था ।

वहीं रैंकिंग सीरिज में शीर्ष रही चिकिता ने चेन यि सुआन के खिलाफ मुकाबला 148 . 148 से हराकर रहने के बाद शूटआट में इनर 10 निशाने अधिक लगाने के साथ जीत दर्ज की ।

तीन दौर के बाद स्कोर 89 . 89 था जिसके बाद चेन ने चौथे दौर के बाद 119 . 118 से बढत बना ली । चिकिता ने फोकस बनाये रखते हुए शूटआफ जीता ।अब उनका सामना इंडोनेशिया की नूरीसा दियान अशरीफा से होगा ।

इससे पहले गणेश ने पुरुष कम्पाउंड तीरंदाजी के रोमांचक मुकाबले में हमवतन साहिल जाधव को 149-148 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

दोनों भारतीय तीरंदाजों ने अपने शुरुआती मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। जाधव ने मंगोलिया के जामियांगोम्बो पुरेवदोरज के खिलाफ सभी पांच सेट अपने नाम करते हुए 149-137 से जीत हासिल की।

गणेश ने इंडोनेशिया के सोस्तार अंदारू रिनाल्डी को 144-142 से मात दी। शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद इंडोनेशियाई तीरंदाज ने जोरदार वापसी की। अंतिम सेट 30-30 से बराबर रहा, लेकिन शुरुआती बढ़त के दम पर गणेश ने दो अंक से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में दोनों भारतीय आमने-सामने थे। जाधव ने पहला सेट जीतकर बढ़त बनाई लेकिन गणेश ने अगले ही सेट में बराबरी हासिल कर ली। इसके बाद दोनों ने एक-एक सेट जीता और मुकाबला निर्णायक पांचवें सेट तक पहुंच गया।

निर्णायक सेट में गणेश ने दो बार 10 अंक और एक ‘एक्स’ निशाना साधकर बाजी मारी। जाधव ने एक ‘एक्स’ और 10 अंक हासिल किए, लेकिन इसके बाद नौ अंक के निशाने ने उन्हें मुकाबले में पीछे कर दिया।

क्वार्टर फाइनल में गणेश का सामना चीनी ताइपे के चिएह-लुन चेन से होगा।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में