महिलाओं की चक्का फेंक के फाइनल में चौथे स्थान पर रही सीमा

महिलाओं की चक्का फेंक के फाइनल में चौथे स्थान पर रही सीमा

महिलाओं की चक्का फेंक के फाइनल में चौथे स्थान पर रही सीमा
Modified Date: September 28, 2026 / 04:07 pm IST
Published Date: September 28, 2026 4:07 pm IST

नागोया, 28 सितंबर (भाषा) राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरमण ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद वह एशियाई खेलों में महिलाओं की चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) स्पर्धा के फाइनल में चौथे स्थान पर रही।

सीमा ने अपने पांचवें प्रयास में 59.88 मीटर चक्का फेंक कर व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन यह पदक जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था क्योंकि पोडियम पर पहुंचने वाली तीनों खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 60 मीटर से अधिक था।

इस प्रतियोगिता में एक समय सीमा तीसरे स्थान पर थी, लेकिन थाईलैंड की सुबेनरात इनसाएंग ने अपने चौथे प्रयास में 61.43 मीटर का थ्रो करके भारतीय खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया।

चीन की फेंग बिन (63.83 मीटर) और जियांग झीचाओ (62.25 मीटर) ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते, जबकि सुबेनरात ने कांस्य पदक हासिल किया।

इस स्पर्धा में भाग लेने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी सान्या यादव ने 49.90 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ आठवां और अंतिम स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में