दिल्ली सरकार ने स्कूल बैडमिंटन, कुश्ती प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

दिल्ली सरकार ने स्कूल बैडमिंटन, कुश्ती प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

दिल्ली सरकार ने स्कूल बैडमिंटन, कुश्ती प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
Modified Date: June 26, 2026 / 02:04 pm IST
Published Date: June 26, 2026 2:04 pm IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआई) और अंतरराष्ट्रीय स्कूल खेल महासंघ (आईएसएफ) के साथ अगले साल अंतरराष्ट्रीय स्कूल बैडमिंटन और कुश्ती प्रतियोगिताओं मेजबानी करने के लिए एक त्रिपक्षीय सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यह एमओयू दिल्ली सरकार, एसजीएफआई और आईएसएफ के बीच एक समारोह में किया गया जिसमें दिल्ली के शिक्षा और खेल मंत्री आशीष सूद भी शामिल हुए।

सूद ने कहा कि इस प्रतियोगिता से दिल्ली को एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं बनाकर और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल यूनिवर्सिटी स्थापित करके खेलों को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसका मकसद सिर्फ अधिक शीर्ष खिलाड़ी तैयार करना और अधिक पदक जीतना ही नहीं है बल्कि दिल्ली में एक मजबूत खेल व्यवस्था बनाना भी है।

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन और कुश्ती प्रतियोगिताओं में लगभग 50 देशों के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

भाषा सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में